दुनिया के सबसे लंबे और छोटे आदमी
दुनिया के सबसे लंबे और छोटे आदमी से कीजिए मुलाकात...
हम आपको मिलाने जा रहे हैं दो खास लोगों से। एक शख्स दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान हैं जिसकी लंबाई सिर्फ 1.8 फीट है। दूसरी तरफ दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसेन हैं जो सवा आठ फीट लंबे हैं।
ब्रिटेन में हाउस हॉफ पार्लियामेंट के सामने गुरुवार को नेपाल के चंद्रा डांगी और तुर्की के सुल्तान कोसेन की मुलाकात हुई। यह पहली मुलाकात बेहद खास रही क्योंकि डांगी दुनिया के सबसे छोटे और कोसेन सबसे लंबे शख्स हैं। कोसेन किसान हैं और डांग भी एक छोटे से गांव में रहते हैं। उनके पांच भाई भी चार फीट से कम हैं।
'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' अपने सालाना रिकॉर्ड बुक का 60वां एडिशन सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर लंदन में दुनिया के सबसे छोटे इंसान चंद्र बहादुर दांगी ने धरती के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन के साथ फोटो के लिए पोज दिया। तस्वीरों में चंद्र बहादुर दांगी को उनके भतीजे दोलख दांगी ने गोद में उठाया हुआ है।
Share for Whatsapp
तुर्की के 31 साल के कोसेन 8.23 फीट (251 सेमी) लंबे हैं, जबकि चंद्र बहादुर सिर्फ 54.6 सेमी (1.8 फीट) लंबे हैं। नेपाल के चंद्र बहादुर की उम्र 74 वर्ष है और उनका वजन मात्र 12 किलोग्राम है। गौर हो कि चंद्र बहादुर से पहले फिलीपीन के जुनरी बालाविंग (59.9 सेमी) दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति थे।
Share for Whatsapp






कोई टिप्पणी नहीं:
dineshjieram292929@gmail.com